---Advertisement---

गुड न्यूज! Indira Gandhi Airport से Noida International Airport के बीच दौड़ेगी Namo Bharat Train! यात्रियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Noida International Airport: जल्द ही इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क दूरी कुछ मिनटों की रह जाएगी। जिससे यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2025 4:46 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: जल्द ही दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट यानि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क दूरी कुछ मिनटों की रह जाएगी। बता दें कि अभी दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट करीब 86 किलोमीटर है। जानकारी के मुताबिक एक संसदीय पैनल ने IGI Airport और जेवर में आगामी Noida International Airport के बीच निर्बाध क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कनेक्टिविटी का आह्वान किया है। यानि इस रूट पर Namo Bharat Train चलाने की योजना बनाई जा रही है। सबसे खास बात है इसके चलने के बाद 1.5 घंटे की दूरी मात्र 40 से 45 मिनट की रह जाएगी।

Indira Gandhi Airport से Noida International Airport के बीच दौड़ेगी Namo Bharat Train

जानकारी के मुताबिक कमेटी ने आईजीआई एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच उच्च कनेक्टिविटी पर विचार किया जा रहा है। मालूम हो कि एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट Noida International Airport शुरू होते ही दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में भीड़ कम हो जाएगी। इसके अलावा इस रूट पर RRTS कॉरिडोर बनने से दिल्ली से Noida International Airport की दूरी काफी कम हो जाएगी। सबसे खास बाद है कि इससे दिल्ली से मेरठ की कनेक्टिविटी भी जुड़ जाएगी, जिससे मेरठ तक आवाजाही आसान हो जाएगी। साथ ही गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, और नोएडा से भी आवाजाही और आसान हो जाएगी।

नया कॉरिडोर बनने से यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

गौरतलब है कि नया कॉरिडोर बनने के बाद से Noida International Airport उतरने वाले यात्री जो दिल्ली जाना चाहते है, उनके लिए आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। इसके अलावा जो लोग नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली जाना चाहता है, उनके लिए भी आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। बता दें कि गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए जेवर स्थित नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एक गेमचेंजर की तरह साबित होगा, क्योंकि यहां से एयरपोर्ट काफी नजदीक है। माना जा रहा है कि संचालन शुरू होने के बाद गाजियोबाद, ग्रेटर नोएडा समेत आसापास के जगहों पर जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Punjab News

अप्रैल 14, 2026

Rashifal 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Heatwave Alert 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026