Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का आखिरकार उद्घाटन हो चुका है। पीएम मोदी ने Noida International Airport का उद्घाटन कर करोड़ों देशावासियों को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दवाब कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिचमी यूपी के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी इससे सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा। अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह यूपी के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसके साथ ही यह आधुनिकता के लिहाज से भी यह एरपोर्ट काफी जबरदस्त बनाया गया है। चलिए आपको बताते है कि इस एयरपोर्ट की 5 खासियत।
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
बता दें कि Noida International Airport एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। जानकारी के मुताबिक यह एयरपोर्ट पूरी तरह विकसित होने के बाद एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जाएगा। एयरपोर्ट में कई रनवे और विशाल टर्मिनल करोड़ों यात्रियों को संभालने की क्षमता है। माना जा रहा है कि प्रति वर्ष 1.20 करोड़ यात्रियों का इस एयरपोर्ट पर आवागमन होगा। साथ ही ये देश का पहला ईको-फ्रेंडली एयरपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से है गेमचेंजर
कनेक्टिवटी के लिहाज से भी यह एयरपोर्ट गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रेलवे वाराणसी से एयरपोर्ट तक बुलेट ट्रेन बनाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा नए-नए एक्सप्रेसवे को सीधा एयरपोर्ट से कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही नोएडा गाजियाबाद और दिल्ली से साथ गुरूग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों से रैपिड ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। यानि दिल्ली-एनसीआर ही नहीं प्रयागराज, बनारस समेत यूपी के कई जिलों से एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी रहने की उम्मीद है।
रोजगार और विकास के नए अवसर
माना जा रहा है Noida International Airport के शुरू होने से हजारों लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा, इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। वहीं होटल, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
भारत का सबसे ग्रीन एयरपोर्ट
एयरपोर्ट पर सोलर एनर्जी का बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है। कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर फोकस किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तैयार किया जा रहा है।
