---Advertisement---

गुड न्यूज! Noida International Airport से कनेक्ट होगी मेट्रो और नमो भारत ट्रेन, चंद मिनटों में सफर होगा पूरा, जानें सबकुछ

Noida International Airport को दिल्ली-एनसीआर से बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में बड़ा प्लान सामने आया है। जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2026 6:03 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जो जेवर में स्थित है उसे दिल्ली-एनसीआर से बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में बड़ा प्लान सामने आया है। एयरपोर्ट को मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जोड़ने की तैयारी है।

इसके लिए प्रस्तावित गाजियाबाद-जेवर कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है, जो गाजियाबाद से शुरू होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाएगा। बता दें कि अभी Noida International Airport से कई शहरों के लिए फ्लाइटों का संचालन जारी है। दिल्ली-एनसीआर से एयरपोर्ट तक बस और टैक्सी का संचालन जारी है।

Noida International Airport से कनेक्ट होगा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन

यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए Noida International Airport से मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को कनेक्ट करने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि एनसीआरटीसी के प्रस्ताव के मुताबिक गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक कॉरिडोर की लंबाई करीब 72.44 किलोमीटर होगी।

इसमें लगभग 71.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड और करीब 1.29 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा। भूमिगत हिस्सा नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर के आसपास प्रस्तावित है। इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि एक ही नेटवर्क पर नमो भारत की रीजनल रैपिड रेल सेवा और लोकल मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने की योजना है। जिससे महज कुछ ही मिनटों में यह सफर पूरा हो सकेगा।

18 स्टेशनों पर मिलेगी मेट्रो सुविधा

इस कॉरिडोर की दूसरी बड़ी खासियत मेट्रो कनेक्टिविटी होगी। प्रस्ताव के अनुसार कुल 18 स्टेशन मेट्रो सेवा के लिए होंगे। इनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नॉलेज पार्क, सूरजपुर, इकोटेक और YEIDA के कई इलाके शामिल हैं।

इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग हिस्सों से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो सकता है। खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा होगा जिन्हें फिलहाल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है। माना जा रहा है कि इस रूट के बनने से दिल्ली एनसीआर से Noida International Airport की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 5 September 2026

सितम्बर 4, 2026

UP Election 2027

सितम्बर 4, 2026

कल का मौसम 5 September 2026

सितम्बर 4, 2026

UPTET Result 2026

सितम्बर 4, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 4, 2026

Rain Alert 5 September 2026

सितम्बर 4, 2026