---Advertisement---

Noida International Airport की तारीख तय! फ्लाइट संचालन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज, हवाईअड्डे की खासियत जान आ जाएगा मजा

Noida International Airport: जल्द ही यात्री एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 28, 2025 11:49 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल बीते दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंन एयरपोर्ट के कामकाज का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि यह एयरपोर्ट यूपी के साथ-साथ देश के लिए भी एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी यह एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। वहीं अब इसके संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

फ्लाइट संचालन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज – Noida International Airport

बीते दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उनहोंने कार्यों का जायजा लिया। वही अब इसे लेकर एक बडी जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक 15 दिसंबर तक इस उद्घाटन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो हीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 15 दिसंबर तक इस एय़रपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। यानि अब यात्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

सूत्रों के अनुसार, आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनआईए) अपने वाणिज्यिक संचालन के पहले वर्ष में लगभग 60 लाख यात्रियों को संभालेगा। इसके अलावा इस एयरपोर्ट को विदेशी एयरपोर्ट के तर्ज पर बनाया गया है। इस एयरपोर्ट के बनने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। साथ ही उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं जाना होगा। इसे अलावा हवाईअड्डे से हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली के बीच डायरेक्ट बस सेवा शुरू की गई है। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों को जबदरस्त फायदा होने की उम्मीद है। साथ ही उन्बें मनमाना किराया देने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जो दर्शाता है कि कैसे वहीं के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026