DNP India Hindi

अब महिलाएं भी बनेगी स्मार्ट! सरकार की इस योजना से मिलेगा मुफ्त स्मार्टफोन, इस तरह करें आवेदन

Indira Gandhi Smartphone Yojana: राजस्थान सरकार अपने राज्य में रह रहे लोगों को सुखद जीवन प्रदान करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। राजस्थान सरकार ने राज्य में रह रहे लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं निकाली है। जिसका लाभ लेकर आप अपने जीवन को सुखद और अच्छा बना सकते हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, राजस्थान सरकार ने एक और स्कीम निकाली है जिसमें सरकार फ्री मोबाइल फोन दे रही है। इस योजना का नाम इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना है। इस योजना के जरिए महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन दिया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस योजना के लाभ और आवेदन के तरीके को बताने जा रहे हैं।

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में मिलेंगे ये लाभ

दरअसल राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरू करवाया है। इस योजना के जरिए चिरंजीवी कार्ड धारक महिला और जो छात्र 9 वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। उन्हें सरकार की तरफ से फ्री स्माटफोन दिए जाएंगे। सरकार इस योजना से महिलाओं को डिजिटाइजेशन की तरफ बढ़ा रही हैं। इस योजना के प्रथम चरण में सरकार ने 40 लाख महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन व सिम दिए हैं। साथ ही इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत गहलोत सरकार महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा के साथ मोबाइल सिम की सुविधा भी दे रही है।

इस तरह करें आवेदन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version