---Advertisement---

Passport News: भारतीय पासपोर्ट हुआ अधिक पावरफुल, अब इन 11 देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं

Passport News: भारतीय इन 11 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। विदेश घूमने वालों के लिए खास है ये खबर

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2024 2:59 अपराह्न

Passport News
Follow Us
---Advertisement---

Passport News: साल 2024 की शुरुआत में अगर आप कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार इस न्यूज पर ध्यान देना चाहिए। विदेश घूमने वालों के लिए ये एक बड़ी जानकारी साबित हो सकती है। अगर आप नई-नई जगहों का दीदार करना चाहते हैं तो बस आपके पास पासपोर्ट और पैसे होने चाहिए, जी हां, कई देश हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है।

इन देशों में जाने के लिए नहीं चाहिए वीजा

हम इस खबर में उन देशों के नाम बता रहे हैं जहां पर भारतीय पासपोर्ट के साथ बिना वीजा के उस देश में प्रवेश मिल सकता है। इस लिस्ट में मलेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड और ईरान समेत 11 देश शामिल हैं। आगे जानिए क्या है इसकी आगे की डिटेल।

केन्या, ईरान और इंडोनेशिया

केन्या में 90 दिनों तक आप बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान आप ग्रेट रिफ्ट वैली, मासाई मारा रिजर्व, अंबोसेली नेशनल पार्क, नाकुरु झील, तुर्काना झील को देख सकते हैं। ईरान में 30 दिनों तक आप बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान पर्सेपोलिस, गोलेस्तान पैलेस, नक्श-ए-जहाँ स्क्वायर को देख सकते हैं। इंडोनेशिया में भारतीय 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान सुमात्रा, जावा, बाली और उबुद जगह को घूम सकते हैं।

थाईलैंड, मलेशिया और मालदीव

थाईलैंड में भारतीय 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान ग्रांड पैलेस, वाट अरुण रत्चावरम रत्चवारामहाविहान और खाओ याई राष्ट्रीय उद्यान जगहों को घूम सकते हैं। मलेशिया में भारतीय 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान पेट्रोनास ट्विन टावर्स, बातू गुफाएं और लेगोलैंड मलेशिया घूम सकते हैं। मालदीव भारतीय 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान आप माफ़ुशी बीच घूम सकते हैं।

मॉरिशस, कतर और श्रीलंका

मॉरिशस में 90 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क, सर सिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन और चामरेल सेवन कलर्ड अर्थ जियोपार्क आदि जगहों पर घूम सकते हैं। सेशल्स, कतर और श्रीलंका में 30 दिनों तक भारतीय बिना वीजा के रह सकते हैं। इस दौरान कई आकर्षक जगहों पर घूमा जा सकता है। इसके अलावा नेपाल में बिना वीजा के जा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026