---Advertisement---

Paytm: नौकरी छुटने के डर से पेटीएम कर्मचारी ने लगाई फांसी, जानें वजह

Paytm: मध्यप्रदेश (MP News) के इंदौर से खबर आ रही है कि एक पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Bank Ltd) के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने नौकरी छूटने के डर सुसाइड कर लिया है। जिसकी सूचना के बाद ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 27, 2024 1:48 अपराह्न

Paytm
Follow Us
---Advertisement---

Paytm: मध्यप्रदेश (MP News) के इंदौर से खबर आ रही है कि एक पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Bank Ltd) के एक 35 वर्षीय कर्मचारी ने नौकरी छूटने के डर सुसाइड कर लिया है। जिसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।

Paytm कर्मचारी ने लगाई फांसी, जानें वजह

पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे गौरव

पुलिस निरीक्षक तारेश कुमार सोनी से मिली जानकारी के अनुसार,’प्रारंभिक जांच के अनुसार, पेटीएम कर्मचारी गौरव गुप्ता पिछले कुछ दिनों से इस डर से तनाव में थे कि कंपनी बंद हो सकती है और उनकी नौकरी जा सकती है। हम जांच कर रहे हैं।’

गौरव ने अपने घर पर लगाई फांसी

आगे पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गौरव गुप्ता ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। वहीं, तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट (Sucide Note) नहीं मिला है।

बता दें कि रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार गैर अनुपालन और बैंक में निरंतर मैटेरियल सुपरवाइजरी चिंताओं के कारण पीपीबीएल (Paytm Payments Bank Limited) पर 15 मार्च के बाद पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि, तय तारीख के बाद बैंक कोई जमा स्वीकार नहीं कर सकता है। साथ ही ग्रहाकों को दी जाने वाली ​तमाम सुविधाओं पर आरबीआई ने रोक लगा दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026