---Advertisement---

Pension Status Online Check: बैंक जाने का झंझट खत्म! अब घर बैठे चेक करें पेंशन की स्थिति; पैसें नहीं आने पर ऐसे करें शिकायत; जानें पूरी प्रक्रिया

Pension Status Online Check: घर बैठे मिनटों में पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका जानें।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 7, 2026 3:16 अपराह्न

Pension Status Online Check
Follow Us
---Advertisement---

Pension Status Online Check: अगर आप भी पेंशनधारी है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। साल का पहला महीना शुरू हो चुका है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे पेंशन धारक है, जिनका इस महीने का पेंशन नहीं आया है। यानि उनके अकाउंट में पेंशन का पैसा क्रेडिट नहीं हुआ है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आप कैसे चेक करें कि आपके अकाउंट में पैसा पहुंचा है या नहीं। साथ ही धनराशि नहीं आने पर आप कैसे शिकायत दर्ज करा सकते है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स।

Pension Status Online Check करने की क्या है पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको pfms.nic.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Know Your Payments विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले चरण में अपना बैंक अकाउंट चुने और अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें।
  • आपके पेंशन की स्थिति दिख जाएगी कि आपके खाते में पेंशन का पैसा क्रेडिट हुआ है या नहीं।

हालांकि बिहार, यूपी, राजस्थान की कई राज्यों की उनकी वेबसाइट होती है।

पेंशन नहीं आने पर ऐसे करें शिकायत

ऊपर दी गई प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी आपके अकाउंट में पेंशन का पैसा नहीं दिखता है, तो आप बैंक ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते है। कई बार बैंक की तरफ से गड़बड़ी हो जाती है। बैंक से समाधान नहीं मिलने पर पेंशनधारक, स्टेट पेंशन ऑफिस से संपर्क कर सकते है। इसके अलावा PFMS grievance portal पर शिकायत भी दर्ज करा सकते है। मालूम हो कि आमतौर पर पेंशन स्टेटस अपडेट होने में 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है। इसके अलावा कई बार दस्तावेजों में भी गड़बड़ी के कारण पेंशन अटक जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026