---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में मामूली बढ़त के बाद बदले पेट्रोल और डीजल के दाम? जानें ताजा अपडेट

Petrol and Diesel Price: देश में नवरात्र की धूम के बीच तेल कंपनियों ने 28 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol and Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: देश में नवरात्र के त्योहार के बीच आज पेट्रोल और डीजल की (Petrol and Diesel Price) नई कीमत को जारी कर दिया गया है। भारत की सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने 28 मार्च मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट को अपडेट कर दिया है। जानिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव।

जानिए आपके शहर का Petrol and Diesel Price

राज्यपेट्रोल (रुपए)डीजल (रुपए)
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
बेंगलुरू101.9487.89
चंडीगढ़96.2084.26
हैदराबाद109.6697.82
जयपुर108.6293.84
पटना107.2494.04
नोएडा96.6589.82
गुरुग्राम97.0189.88

पेट्रोलियम कंपनियों ने अपडेट किए रेट

देश की पेट्रोलियम कंपनियों के ताजा रेट के मुताबिक, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की एक लीटर की कीमत 94.27 रुपये लीटर है। अहमदाबाद में पेट्रोल की कीमत 96.42 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 92.17 रुपये है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी के दामों में फिर आई उछाल, जानिए क्या हैं आज के रेट्स

कच्चे तेल की कीमत में मामूली तेजी

वहीं, अगर कच्चे तेल की बात करें तो इसमें मामूली सी तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है तो वहीं, WTI क्रूड तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। पिछले साल जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तभी से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

पहले सरकार निर्धारित करती थी पेट्रोल और डीजल के भाव

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जून 2010 तक सरकार पेट्रोल के दाम निर्धारित करती थी। सरकार इसे हर 15 दिन में बदलती थी। मगर जून 2010 के बाद से सरकार ने पेट्रोल के दाम तय करने का अधिकार पेट्रोलियम कंपनियों को दे दिया। वहीं, अक्टूबर 2014 तक सरकार डीजल के दाम तय करती थी, मगर 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने डीजल के दाम निर्धारित करने का अधिकार भी तेल कंपनियों को सौंप दिया।

आसानी से जान सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

घर बैठे पेट्रोल और डीजल के दाम पता करने के लिए आपको एक एसएमएस करना होगा। अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP<Dealer Code> लिखकर 9223112222 पर SMS कर दें।

एचपीसीएल के कस्टमर्स हैं तो आपको HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी आपके पास आ जाएगी। वहीं, आप अगर इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP <Dealer Code> लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस कर दें। इसके  बाद आपके पास नए रेट की जानकारी आ जाएगी। डीलर कोड आपको आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026