---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: क्या बजट से पहले कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम ?, यहां देखें तेल कंपनियों का ताजा रेट

Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 फ़ीसदी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। 31 जनवरी 2023 की सुबह के अपडेट के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 31, 2023 8:39 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 फ़ीसदी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। 31 जनवरी 2023 की सुबह के अपडेट के अनुसार आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। 31 जनवरी को डीजल के भाव में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। बता दें कि, इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल डीजल के नई कीमतों को जारी करती हैं।

ऐसे जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती है। उसके बाद लोगों को और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है। बता दें कि, कुछ कुछ शहरों में ढुलाई और अन्य कारणों के चलते कीमतों में मामूली बढ़त बनी हुई है। वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर आप पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम को अपने मोबाइल फोन पर देखना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें सर्राफा बाजारों में क्या है हाल

शहरों में पेट्रोल व डीजल के दाम

  • पटना में आज पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है।
  • हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
  • राजधानी चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।

Also Read: Weather News: दिल्ली और यूपी सहित इन भागों में होगी बारिश , जानें किन जगहों पर रहेगा मौसम साफ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026