---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices: क्रूड ऑयल में नरमी के बाद क्या आपके शहर में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम ? यहां जानें तेल से जुड़ी सारी अपडेट

Petrol and Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल में नरमी के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लोगों को राहत नहीं दे रही है। इसी बीच आज भी भारतीय तेल कंपनियों ने 3 फरवरी 2023 के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 3, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol and Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल में नरमी के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लोगों को राहत नहीं दे रही है। इसी बीच आज भी भारतीय तेल कंपनियों ने 3 फरवरी 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनी द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं देखा गया है।

घर बैठे पेट्रोल और डीजल की कीमते

हर रोज सुबह 6 बजे भारतीय तेल कंपनी पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। बता दें कि, राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं ऐसे में अगर आप भी अपने मोबाइल फोन के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आसानी से घर पर देखना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल के कस्टमर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर और बीपीसीएल के कस्टमर आर एस पी व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेज कर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: Mukesh Ambani Car Collection: एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के पास है सुपर फीचर्स से लैस Range Rover कार, जानें कीमत

शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बिक रहा है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 89.62 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात की जाए तो, पेट्रोल की कीमत 111.35 रूपए और डीजल की कीमत 97.28 रूपए है।
  • वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.03 रूपए जबकि डीजल का दाम 92.76 रूपए प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर है।
  • बंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर चल रहा है।
  • लखनऊ पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Also Read: Haj Quota for 2023 बहाल कर केंद्र सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, जानें कितने लोग कर सकेंगे हज?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026