---Advertisement---

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमत में दर्ज की गई हल्की उछाल, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रिय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार के एक्सपर्ट की माने तो मार्केट में तेल की खुदरा कीमत अंतराष्ट्रिय बाजार में चल रहे कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार के एक्सपर्ट की माने तो मार्केट में तेल की खुदरा कीमत अंतराष्ट्रिय बाजार में चल रहे कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करती हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भारत के बाजार में तेल (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि बाजार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार तेल के कीमत अभी स्थिर हैं। इसमें अभी बदलाव होता नही दिख रहा है।

अंतराष्ट्रीय बाजार में बेंट क्रूड ऑयल की कीमत 88 डॉलर प्रति बैरल के पार है। वहीं WTI क्रूड ऑयल 85.63 डॉलर प्रति बैरल है। ऐसे में बता दें कि कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमत के बीच भी बाजार में तेल के भाव स्थिर हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत को महंगाई मापने का एक पैमाना माना जाता है। ऐसे में यदि इनकी कीमत स्थिर हो तो लोग मानते हैं कि महंगाइ से राहत मिल रही है। ऐसे में आइये आपको भारत के विभिन्न महानगरों में पेट्रोल और डीजल की तात्कालिक कीमत बताते हैं।

महानगरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
कोलकाता106.03 रुपये92.73 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

एनसीआर समेत यूपी के अन्य क्षेत्रों में ईंधन की कीमत

बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कीमते अलग-अलग होती हैं। इसका एक प्रमुख कारण है सभी राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स जिसे हम वैट के नाम से जानते हैं। राज्य पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की वसूली करते हैं जिससे की इनकी कीमत अलग-अलग देखने को मिलती है। इसी क्रम में यूपी के लखनऊ समेत अन्य जगहों पर चल रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जानते हैं।

शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
नोएडा96.79 रुपये89.96 रुपये

घर बैठे जान सकते हैं ईंधन की कीमत

बता दें कि भारतीय तेल कंपनियां प्रति दिन सुबह अपने तेल के ताजा कीमतों को जारी करती हैं। ऐसे में अगर आप तेल की कीमत को जानने के इच्छुक हैं तो एक SMS के जरिए आप इसकी तात्कालिक कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को 9224992249 नंबर पर अपने शहर का RSP कोड लिख कर भेजना होगा। इसके बाद से आपको तात्कालिक कीमत के बारे में जानकारी मिल जाएगी। वहीं अगर आप HPCL के ग्राहक हैं तो आपको 9222201122 नंबर पर डीलर कोड लिखकर मैसेज करना होगा। यहां आपको HPCL के टैंक पर पेट्रोल-डीजल की तात्कालिक कीमत का पता चल जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026