---Advertisement---

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, गुजरात-महाराष्ट्र में बदले ईंधन के दाम; यहां जानें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों के लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 27, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों के लेकर उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। इसके तहत अब ब्रेंट क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रहा है। आंकड़ों की मानें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 78.94 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 73.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि कच्चा तेल में हो रही वृद्धि के कारण तेल का खुदरा बाजार प्रभावित हो सकता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां राज्यों के साथ महानगरों व विभिन्न शहरों के लिए ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव तर्ज किया गया है। वहीं महानगरों के साथ विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने भारत के ज्यादातर शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत लगभग सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर दर्ज की गई है।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
पटना107.30 रुपये94.09 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
भुवनेश्वर103.11 रुपये94.68 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा96.79 रुपये89.96 रुपये
लखनऊ96.36 रुपये89.56 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार महराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत गुजरात में पेट्रोल और डीजल संयुक्त रुप से 78 पैसा सस्ता हुआ है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो यहां ईंधन के रेट में हल्की तेजी दर्ज की गई है और पेट्रोल-डीजल संयुक्त रुप से 22 पैसे महंगा हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026