---Advertisement---

हिमाचल-राजस्थान में बदले ईंधन के रेट, कच्चे तेल की कीमत में भी गिरावट; जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: भारत के विभिन्न हिस्सों में तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में मामूली फेरबदल के कारण राजस्थान व हिमाचल में पेट्रोल-डीजल की कीमत बदली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: भारत के विभिन्न हिस्सों में तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में मामूली फेरबदल के कारण राजस्थान व हिमाचल में पेट्रोल-डीजल की कीमत बदली है। वहीं महानगरों के साथ देश के अन्य प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

अंतराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रू़ड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल के 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने की खबर है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे ही देश के विभिन्न शहरों व महानगरों के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए हैं। इसके तहत महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको महानगरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी किए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

शहरपेट्रोलडीजल
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां आज पेट्रोल-डीजल के कीमत में हल्के बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें हिमाचल और राजस्थान जैसे राज्य हैं। ताजा जानकारी के अनुसार हिमाचल में पेट्रोल 55 पैसे तो डीजल 49 पैसा महंगा हुआ है। वहीं राजस्थान में पेट्रोल 30 पैसा तो डीजल 27 पैसा सस्ता होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026