---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, झारखंड-उत्तराखंड में बदले ईंधन के दाम; टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 79.63 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 74.17 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 29, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज फिर एक बार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 79.63 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 74.17 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। बता दें कि वर्ष के आखिरी सप्ताह में भी कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि आगामी वर्ष में भी कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जाएगी जिससे खुदरा तेल बाजार के प्रभावित होने के आसार हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत महानगर व शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं झारखंड व उत्तराखंड जैसे राज्यों में ईंधन की कीमत में बदलाव होने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों व राज्यों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख महानगरों नें ईंधन की कीमत में स्थिरता देखी गई है। इसके तहत राजधानी नई दिल्ली, कोलकाता व बेंगलुरु जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर पाई गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नोएडा से लेकर पटना, लखनऊ, जयपुर व अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा शहरों के लिए जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
कोटा109.00 रुपये93.90 रुपये
जयपुर108.45 रुपये93.69 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
लखनऊ96.62 रुपये89.81 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज झारखंड व उत्तराखंड जैसे राज्यों में ईंधन की कीमत में बदलाव देखे गए हैं। इसके तहत झारखंड में पेट्रोल 8 पैसे कम होकर 100.13 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 7 पैसे कम होकर 94.93 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां पेट्रोल का रेट 23 पैसे कम होकर 95.35 रुपये तो वहीं डीजल का रेट 6 पैसे कम होकर 90.48 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026