---Advertisement---

80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल, NCR के इन हिस्सों में बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत; जानें लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानाकरी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। ताजा जानाकरी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। इसके तहत ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 80.64 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 75.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का क्रम अभी जारी रहने वाला है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार आज फिर भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। वहीं एनसीआर के कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें नोएडा व गाजियाबाद के साथ राजधानी लखनऊ जैसे शहर हैं। ऐसे में आइये हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइये हम आपको पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
गुरुग्राम96.77 रुपये89.65 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.53 रुपये98.34 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये

NCR के इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक आज एनसीआर के नोएडा व गाजियाबाद में ईंधन की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये तो डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 96.64 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। राजधानी लखनऊ को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल हल्के बदलाव के साथ 96.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026