---Advertisement---

भारतीय बाजार में जारी हुए ईंधन के ताजा दाम, नोएडा-पटना में भी बदली कीमत; टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर लोगों के अंदर खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। दावा किया जाता है कि बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 14, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर लोगों के अंदर खूब उत्सुकता देखने को मिलती है। दावा किया जाता है कि बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में हम आपको आज के कच्चे तेल की कीमत की जानकारी देंगे। ताजा जानकारी के अनुसार आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.37 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 68.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम काफी दिनों से जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने यहां के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज नोएडा व पटना जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। वहीं महानगरों से लेकर ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महनगरों में ईंधन के रेट

भारतीय महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें नई दिल्ली के साथ मुंबई व चेन्नई जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.80 रुपये94.40 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नई दिल्ली 96.72 रुपये90.08 रुपये

यहां बदले ईंधन के रेट

भारतीय शहरों में भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नोएडा, लखनऊ व पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम बदलें हैं। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा में पेट्रोल-डीजल हल्की बढ़त के साथ क्रमशः 97 रुपये और 90.14 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। पटना की बात करें तो यहां ईंधन की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है। इसके तहत यहां पेट्रोल-डीजल क्रमशः 107.24 रुपये और 94.05 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। लखनऊ की बात करें तो यहां ईंधन की कीमत में हल्का बदलाव दर्ज किया गया है जिसके बाद पेट्रोल-डीजल क्रमशः 96.47 रुपये और 89.66 रुपये प्रति लीटर के भाव से उपलब्ध है।

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

भारतीय बाजार के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

शहरपेट्रोलडीजल
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.73 रुपये98.53 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026