---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, पटना-लखनऊ में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसके तहत आज WTI क्रूड ऑयल हल्की बढ़ते के साथ 71.61 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 2 डॉलर से अधिक चढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 16, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इसके तहत आज WTI क्रूड ऑयल हल्की बढ़ते के साथ 71.61 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रू़ड ऑयल 2 डॉलर से अधिक चढ़कर 76.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज पटना व लखनऊ के साथ कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत बदली है। वहीं अन्य महानगरों व शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर दर्ज की गई हैं। ऐसे में आइए हम आपको तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारतीय महानगरों में ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत नई दिल्ली से लेकर मुंबई तक जैसे महानगर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये ृ92.76 रुपये
चेन्नई102.80 रुपये94.40 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

शहरों में ईंधन की कीमत

तेल कंपनियों ने भारतीय बाजार के लिए ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसमें लखनऊ व पटना जैसे शहर हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
तिरुवनंतपुरम109.42 रुपये98.24 रुपये
गाजियाबाद96.26 रुपये89.45 रुपये
गुरुग्राम97.18 रुपये90.05 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारत के कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसमें लखनऊ व पटना जैसे शहर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पटना में आज ईंधन की कीमत हल्के बदलाव के बाद 107.59 रुपये और 94.36 रुपये (पेट्रोल-डीजल)प्रति लीटर दर्ज किया गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल हल्के बदलाव के बाद 96.68 रुपये तो डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026