---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, राजस्थान-बिहार में भी बदले पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें अपने शहर में ईंधन के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार कच्चे तेल की कीमत अब फिर एक बार 80 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 18, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार कच्चे तेल की कीमत अब फिर एक बार 80 डॉलर प्रति बैरल के आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है। ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कारोबार की मानें तो WTI क्रूड ऑयल 71.43 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट हल्के बढ़त के साथ 77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बता दें कि बीते दिनों कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी जिससे कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंचा था। हालाकि बदलते मौसम व अन्य कारणों से एक बार फिर इसकी कीमत में उछाल देखने को मिल रही है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत आज महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। वहीं राजस्थान के साथ बिहार के कुछ हिस्सों में ईंधन के कीमतों में बदलाव होने की खबर है। ऐसे में आइए हम आपको महानगरों के साथ शहरों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये90.08 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.80 रुपये94.40 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये

शहरों में ईंधन के दाम

तेल कंपनियों ने भारतीय शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर पाई गई हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गाजियाबाद96.26 रुपये89.45 रुपये
गुरुग्राम96.97 रुपये89.84 रुपये
लखनऊ96.68 रुपये89.87 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

इन राज्यों में बदले ईंधन के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार बिहार के साथ राजस्थान के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल 55 पैसे तो डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं बिहार के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल की कीमत में 46 पैसे तो डीजल के रेट में 43 पैसे की तेजी दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026