---Advertisement---

कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता, UP-MP में बदले ईंधन के दाम; यहां चेक करें Petrol-Diesel के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमते लगातार अपने न्यूनतम स्तर पर बनी हुई हैं। इसके तहत आज भी ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2024 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमते लगातार अपने न्यूनतम स्तर पर बनी हुई हैं। इसके तहत आज भी ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 78.57 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 71.15 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। हालाकि कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी नहीं देखा जा रही है।

भारतीय बाजार की बात करें तो तेल कंपनियों ने राज्यों से लेकर महानगरों व शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत यूपी व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्के बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं महानगरों से लेकर ज्यादातर प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर है। ऐसे में आइए हम आपको महानगरों के साथ शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट बताते हैं।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख महानगरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ आर्थिक राजधानी मुंबई व चेन्नई जैसे महानगर हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये प्र
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

शहरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने महानगरों के साथ सभी प्रमुख शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
जयपुर108.45 रुपये93.69 रुपये
चंड़ीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
नोएडा96.65 रुपये89.82 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये

इन राज्यों में बदली ईंधन की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के मुताबिक आज यूपी व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसके तहत यूपी के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल के रेट में संयुक्त रुप से 27 पैसे की कमी आई है। वहीं मध्य प्रदेश में पेट्रोल 30 पैसा तो डीजल 28 पैसा सस्ता होने की खबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026