---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ फेर-बदल, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स

Petrol-Diesel Price: इन शहरों में महंगे हुए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें आपके यहां क्या है रेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 31, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price : देश में प्रतिदिन तेल कंपनियां डीजल पेट्रोल के दामों में बदलाव करती रहती है साथ ही सभी तेरी कंपनियां पेट्रोल डीजल की कीमतों को हर दिन सुबह 6:00 बजे निर्धारित कर फिलिंग स्टेशंस को इसकी जानकारी देती हैं। बता दें कि तेल कंपनियों से नई कीमतें मिलने के बाद सभी पेट्रोल पंप पर नई कीमतों के अनुसार पेट्रोल डीजल बेचा जाता है।

भारतीय तेल कंपनियं करती है कीमतें तय

शायद ही लोगों को पता होगा कि भारतीय तेल कंपनियों जैसे की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के दाम निर्धारित करती हैं, और की तरफ से निर्धारित किए गए दामों पर ही बाजार में पेट्रोल डीजल को बेचा जाता है। कस्टमर जब चाहें तब इन कंपनियों की वेबसाइट पर कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप्स और टोल फ्री नंबर के जरिए रोजाना पेट्रोल डीजल के दामों की जानकारी ले सकते हैं।

पेट्रोल डीजल का सीधा कनेक्शन आम लोगों से होता है। ऐसे में आम जनता को इसके बारें में सही जानकारी होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आए या फिर उनकी कीमतों में गिरावट आए। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम कई महीनो से स्थिर है। बता दें कि देशभर में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी।

बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

देख जिन राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव आया है उनमें पंजाब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य शामिल है जहां VAT मैं इजाफा होने की वजह से पेट्रोल डीजल थोड़ा महंगा हो गया है।

दिल्ली समेत इन महानगरों का हाल


शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो आपको बता दें कि आप इंडियन ऑयल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026