---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 90 डॉलर प्रति बैरल के पार हुआ कच्चा तेल, भारत के इन शहरों में बदले ईंधन के दाम, जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने तो मिल रहा है। इसके तहत आज फिर इसमें वृद्धि देखने को मिली है। खबरों की मानें तो आज ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) की कीमत 94.16 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 16, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने तो मिल रहा है। इसके तहत आज फिर इसमें वृद्धि देखने को मिली है। खबरों की मानें तो आज ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) की कीमत 94.16 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) को लेकर खबर मिली की इसकी कीमत बढ़त दर्ज करने के साथ 90.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। वहीं भारत के कुछ हिस्सो में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतो में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। इसमें गोरखपुर, गुरुग्राम और आगरा जैसे क्षेत्र हैं। यहां ईंधन की कीमत में हल्का बदलाव हुआ है।

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों को लेकर भारतीय बाजार में उत्सुकता देखने को मिलती है। इसको लेकर लोगों के ज़हन में रहता है कि आज पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव क्या हैं। ऐसे में हम आपको आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा कीमतों की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ये है ईंधन के दाम

बता दें कि ईंधन की कीमत में लगभग एक साल से ज्यादा के समय से ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालाकि फिर भी कुछ जगहों पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आता है। ऐसे में हम आपको आज महानगरों में तेल की ताजा कीमतों की जानाकरी देंगे।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
हैदराबाद96.20 रुपये84.26 रुपये
चंड़ीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये

इन शहरों मे बदले ईंधन के दाम

बता दें कि कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां ईंधन के कीमतों में बदलाव देखा गया है। इसके कारण टैक्स स्लैब में बदलाव भी हो सकते हैं। इसमें गोरखपुर, आगरा और गुरुग्राम जैसे शहर हैं। इसमें गोरखपुर में पेट्रोल 38 पैसे सस्ता होकर 96.53 रुपये पर पहुंचा तो वहीं डीजल 37 सस्ता होकर 89.72 रुपये है। वहीं आगरा में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.63 रुपये तो डीजल 25 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपये पर पहुंच गया है। गुरुग्राम में भी इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिला और पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 96.84 रुपये लीटर तो डीजल 19 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये पर पहुंचा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026