---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 90 डॉलर प्रति बैरल के पार हुआ क्रूड ऑयल, जानें भारतीय महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां ईंधन का नया दाम जारी करती है। इसी के साथ कभी-कभी बाजार की चहल-पहल बढ़ती नजर आती है। आज फिर एक बार तेल कंपनियों ने इसके नए रेट जारी किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां ईंधन का नया दाम जारी करती है। इसी के साथ कभी-कभी बाजार की चहल-पहल बढ़ती नजर आती है। आज फिर एक बार तेल कंपनियों ने इसके नए रेट जारी किए हैं। इस दौरान ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। हालाकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत आसमान छूती नजर आ रही है। इस क्रम में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का रेट 94.19 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड का रेट 91.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ऐसे में भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत स्थिर नजर आ रही है और इसमें बदलाव नहीं दर्ज किए गए हैं। बता दें कि अंतिम बार तेल की कीमतों में मई 2022 में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के विभिन्न महानगरों में आज तेल की कीमत स्थिर रही है। हम आज आपके समक्ष ईंधन की ताजा कीमत की जानकारी दे रहे हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई02.63 रुपये94.24 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

बता दें कि भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण टैक्स प्रणाली में होने वाला अंतर है। शहर दर शहर अलग-अलग पंप के मालिकों को अलग-अलग टैक्स देने पड़ते हैं इसलिए इनकी कीमत में अंतर आ जाता है। ऐसे में हम आपको भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देंगे।

शहरपेट्रोलडीजल
हैदराबाद108.60 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.56 रुपये89.75 रुपये
गुरुग्राम97.04 रुपये89.91 रुपये
जयपुर108.60 रुपये93.83 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये

घर बैठे जान सकते हैं ईंधन के ताजा दाम

बता दें कि अगर आप ईंधन के ताजा दाम की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप घर बैठे भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग तेल कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज करना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं और इस कंपनी के ईंधन की ताजा कीमत जानना चाहते हैं तो आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके बाद आप तक आसानी से पेट्रोल-डीजल की कीमत आ जाएगी। वहीं अगर आप BPCL तेल कंपनी के ग्राहक हैं और इसके ईंधन की ताजा जानकारी लेना चाह रहे हैं तो आपको RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा जिसके बाद से आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026