---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के कीमतों में उताड़-चढ़ाव का सिलसिला जारी, इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज यानी 17 जून को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 70.47 डॉलर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 17, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ समय से कच्चे तेल कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई है। ऐसे में आज यानी 17 जून को कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 70.47 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात करें तो ये 0.07 फ़ीसदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

मौजूदा समय में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

ऐसे में अगर हरियाणा के गुरुग्राम की बात की जाए तो यहां पर पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.80 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 96.93 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमत एक पैसे बढ़ी है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 96.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 47 पैसे घटकर 97.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 46 पैसे सस्ता हो कर 90.36 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय में बरपाया कहर 500 घर समेत 800 पेड़ों को उखाड़ा, NDRF ने किया नुकसान का खुलासा

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: मोदी सरकार ने बदला दिल्ली के Nehru Memorial का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा म्यूजियम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026