---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतें हुई 80 डॉलर के पार, जानें किन शहरों में पड़ा इसका असर

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। ऐसे में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें तो, मौजूदा समय में डब्लूटीआई की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 13, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। ऐसे में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें तो, मौजूदा समय में डब्लूटीआई की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 79.57 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

ऐसे में अगर देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। नई दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए पति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डॉलर 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल की कीमतें 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

नोएडा में 1 लीटर पेट्रोल की कीमतें 97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही गुरुग्राम में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं। वही डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ अगर चंडीगढ़ की बात की जाए तो, चंडीगढ़ में 1 लीटर पेट्रोल 92.20 रुपए और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर के पास पहुंच गई है।

Also Read: Delhi Flood Alert: दिल्ली की ओर तेजी से बढ़ रहा खतरा, निचले इलाकों में घुसा यमुना का पानी, धारा 144 लागू

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

Also Read: Monsoon Rains: पहाड़ों में जल प्रलय, मैदानों में तबाही, PM मोदी ने लिया स्थिति का अपडेट, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अगस्त 26, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 25, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

Hydrogen Train

अगस्त 22, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 22, 2026

Vande Bharat Train

अगस्त 21, 2026