---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: सातवें आसमान से गिरे क्रूड ऑयल के दाम, इन शहरों में कम हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol-Diesel Price: अगस्त के शुरुआती दोनों में कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी लेकिन 11 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, 11 अगस्त को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 84.20 डॉलर प्रति बैरल के ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 11, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अगस्त के शुरुआती दोनों में कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी लेकिन 11 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, 11 अगस्त को डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 84.20 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार कर रहा है। वही ब्रांड क्रूड ऑयल की कीमत 87.40 पर पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से अगर भारत में पेट्रोल डीजल की बात करें तो, हिंदुस्तान में ईंधन के दामों में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिली है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.08 रुपए और डीजल 94.40 पिता के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है।

इन शहरों में सस्ता मिल रहा फ्यूल

हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 15 पैसे सस्ता होकर 89.69 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 108.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 93.84 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भी पेट्रोल की कीमत 47 पैसे सस्ती हुई है। यहां एक लीटर पेट्रोल 96.42 रुपए और डीजल 49 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे देखें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

मई 23, 2026

Petrol-Diesel Price Hike

मई 23, 2026

Lucknow News

मई 22, 2026

8th Pay Commission

मई 22, 2026

Vande Bharat Train

मई 20, 2026

DND–Faridabad–Sohna Highway

मई 20, 2026