---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी, जानें नोएडा-गुरुग्राम के साथ इन शहरों में कितने बदले रेट्स

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर उतार-चढ़ाव का क्रम आज फिर जारी है। इसके तहत आज इसमें बढ़त दर्ज की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को लेकर उतार-चढ़ाव का क्रम आज फिर जारी है। इसके तहत आज इसमें बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 86.36 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 83.43 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। बता दें कि इसकी कीमत में उछाल और गिरावट का क्रम पिछले कई दिनों से जारी है।

भारतीय बाजार में भी ईंधन की कीमते जारी हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के तहत आज नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहर में ईंधन के दाम बदल गए हैं। ऐसे में आइये आपको महानगरों से लेकर शहरों तक में आज के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन की कीमत

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.75 रुपये94.34 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
दिल्ली 96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये

इन शहरों में बदले ईंधन के दाम

भारत के ज्यादातर शहर में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। हालाकि कुछ ऐसे शहर भी हैं जहां इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहर हैं। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 38 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं इसके अलावा गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये प्रति लीटर को डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। आगरा को लेकर खबर है कि यहां पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.36 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये प्रति लीटर के भाव से ग्राहकों को उपलब्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

DGCA

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 26, 2026

Delhi Katra Expressway

फ़रवरी 26, 2026

Leave a Comment