---Advertisement---

Petrol Diesel Price: दिल्ली से लेकर चेन्नई तक नहीं बदलें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी लेकिन 8 जून 2023 को एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.36 ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 8, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी लेकिन 8 जून 2023 को एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड ऑयल 76.36 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में 0.13 फ़ीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 71.83 प्ले प्रति बैरल के हिसाब से बिक रहा है।

शहरों में पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

मौजूदा समय में दिल्ली से लेकर चेन्नई तक मैं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के दर से बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसी के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत आज पैसे बढ़कर 96.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मेरठ में भी पेट्रोल की कीमतें 23 पैसे महंगी हुई है। मौजूदा समय में मेरठ में 1 लीटर पेट्रोल 96.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल सात पैसे सस्ता हो कर 89.82 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 13 पैसे महंगी होकर 96.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल एक पैसा सस्ता होकर 89.75 रुपए प्रति लीटर से मिल रहा है।

इसे भी पढ़ेंः Rajasthan News: Sachin Pilot चुनावों से पहले देंगे कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 जून को छोड़ सकते हैं पार्टी

पेट्रोल डीजल के नए रेट करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट करती है ऐसे में अगर आप भी घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप एसएमएस के जरिए आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को इसके लिए RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा या इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर भी आप पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Amarnath Yatra 2023 पर आतंकी हमले का खुफिया अलर्ट जारी, एजेंसियों ने ISI के इस प्लान को किया डिकोड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026