---Advertisement---

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जारी हुए ईंधन के दाम, जानें अपने शहर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने भारत के विभिन्न हिस्सों में आज फिर एक बार ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत भारत में महानगरों के साथ कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज दी गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 3, 2023 12:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने भारत के विभिन्न हिस्सों में आज फिर एक बार ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत भारत में महानगरों के साथ कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज दी गई है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां इनकी कीमत में हल्का बदलाव हुआ है। इसमें नोएडा, वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहर हैं।

वहीं अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके तहत डब्लूटीआई क्रूड तेल 91.05 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 92.23 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

महानगरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारतीय महानगरों में ईंधन की कीमत पिछले करीब 1.5 साल से स्थिर है। ऐसे में हम आपको आज के ईंधन की ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये94.33 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत में अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण शहरों में लिया जाने वाला टैक्स है। वहीं ट्रांसपोर्टेशन भी कभी-कभी पेट्रोल और डीजल के रेट को प्रभावित करता है। ऐसे में आइये आपको शहरों में आज के ईंधन की ताजा जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
बेंगलुरु101.94 रुपये 87.89 रुपये
जयपुर108.48 रुपये 93.72 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गुरुग्राम96.97 रुपये89.84 रुपये
नोएडा96.76 रुपये89.93 रुपये
पटना107.54 रुपये94.32 रुपये

इन शहरों में बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

बता दें कि कई ऐसे शहर भी हैं जहां आज ईंधन की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। इसमें नोएडा में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये 96.76 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं यहां डीजल की कीमत भी 17 पैसे बढ़कर 89.93 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं वाराणसी में भी पेट्रोल 51 पैसे घटकर 97.05 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 49 पैसे कम होकर 90.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। प्रयागराज को लेकर जानकारी मिली है कि यहां पेट्रोल में 79 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद से इसकी कीमत 96.66 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 77 पैसे कम होकर 89.86 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment