---Advertisement---

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के ताजा रेट, देश के इन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

Petrol Diesel Price: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। इसमें कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के क्षेत्र शामिल हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 27, 2023 4:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। इसमें कर्नाटक, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य के विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। वहीं महानगरों में आज फिर एक बार ईंधन की कीमतों में स्थिरता दर्ज की गई है।

अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में चल रहे उठा-पटक के बीच आज ब्रेंट क्रूड की कीमत 93.14 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 89.61 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। इसको लेकर बता दें कि बीते कई सप्ताह से लगातार इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है।

महानगरों में ईंधन के दाम

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए रेट के मुताबिक आज फिर एक बार महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की ताजा कीमत

बता दें कि भारत के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत में हल्के बदलाव देखने को मिलते रहते हैं। इसके तहत आज फिर एक बार प्रमुख शहरों के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आइये आपको आज के ईंधन के ताजा दाम की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
वाराणसी96.89 रुपये90.08 रुपये
नोएडा97.00 रुपये90.14 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये87.89 रुपये
भुवनेश्वर103.19 रुपये94.76 रुपये
गुरुग्राम96.89 रुपये89.76 रुपये
लखनऊ96.47 रुपये89.66 रुपये

भारत के इन राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के पार

बता दें कि भारतीय तेल बाजार में ईंधन के रेट पिछले करीब 1.5 वर्ष से स्थिर हैं। हालाकि इस दौरान कई ऐसे भी राज्य हैं जहां पेट्रोल की कीमत आज भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इसमें झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार,केरल, सिक्किम, पंजाब और मणिपुर जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

इसके अतिरिक्त देश में कुछ ऐसे राज्य भी हैं जिनके कुछ हिस्से में डीजल की कीमत भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment