---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पेट्रोल–डीजल के दामों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में इनके ताजा भाव

Petrol Diesel Price: पेट्रोल–डीजल के दामों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, जानें दिल्ली से लेकर लखनऊ तक क्या हैं इनके ताजा भाव

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 26, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: जैसा की सभी को मालूम है कि हर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव करती हैं। और उनमें बदलाव करने के बाद हर रोज सुबह 6:00 बजे कीमतों को निर्धारित करती हैं। जिसके बाद फिलिंग स्टेशंस को इसके बारे में सूचना दी जाती है।

तेल कंपनियां करती हैं भाव तय

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम भारतीय तेल कंपनियों जैसे की इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ही पेट्रोल और डीजल के निर्धारित करती हैं।

बता दें कि पेट्रोल डीजल का सीधा रिश्ता आम लोगों से होता है ऐसे में आम जनता को इसके बारे में सही जानकारी होना अनिवार्य है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल आए या फिर उनकी कीमतों में गिरावट आए। इससे घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम कई महीनो से स्थिर है। बता दें कि देशभर में 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी।

अपने शहर में जानें पेट्रोल डीजल के दाम

आज एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला है बता दें कि राष्ट्रीय कंपनियों की तरफ से हर रोज पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव किए जाते हैं इसी कड़ी में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 0.84 प्रतिशत घट गए हैं। बाद बाजार में इनकी कीमत 80.59 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

IOCL के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रूपये है। तो वहीं अगर डीजल की बात करें तो यह दिल्ली में 89.62 रूपये पर चल रहा है। इसके साथ ही मुंबई की बात करें तो फिलहाल मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रूपये प्रति लीटर है। वही मुंबई में डीजल फिलहाल 94.27 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है।

लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल 96.97 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं डीजल की कीमत 89.66 रूपये है। नोएडा की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 96.59 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं नोएडा में डीजल की कीमत 89.82 रूपये प्रति लीटर है।

ऐसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है कि आप किस तरह से अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों के बारे में जानकारी ले सकते हैं तो आपको बता दें कि आप इंडियन ऑयल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इनके हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करके कीमत के बारे में पता कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026