---Advertisement---

Petrol Diesel Price: आगरा से लेकर लखनऊ तक सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर में फ्यूल के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 17 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। आपको बता दें कि, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 17, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। 17 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। आपको बता दें कि, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 84.88 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। ऐसे में इस गिरावट के बाद अगर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, भारत में ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 1 लीटर पेट्रोल 102.73 रुपए और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल

आगरा में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 96.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे महंगा होकर 89.64 रुपए प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है। इसी के साथ अहमदाबाद में भी पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई यहां पेट्रोल 70 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपए और डीजल 70 पैसे सस्ता होकर 92.17 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

ऐसे चेक करें ईंधन के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026