---Advertisement---

Petrol Diesel Price: चेन्नई समेत कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में ईंधन के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price: पिछले कुछ समय से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उताड़-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अगस्त के शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी लेकिन मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर 18 अगस्त को कच्चे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 18, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पिछले कुछ समय से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उताड़-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अगस्त के शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई थी लेकिन मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में अगर 18 अगस्त को कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 78.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.09 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ‌

चेन्नई में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अगर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही चेन्नई में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। यहां पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

इसी के साथ राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 108.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 93.69 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही अजमेर में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 108.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 93.63 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 96.56 रुपए और डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है।

इस तरह देखें फ्यूल के ताजा दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026