---Advertisement---

Petrol Diesel Price: नोएडा समेत कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price: 4 जुलाई को पेट्रोल डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दरअसल मंगलवार के दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। डब्लूटीआई पर क्रूड ऑयल की कीमतें 0.31 फ़ीसदी से घटकर 70.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात की ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 4, 2023 6:15 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 4, 2023 8:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: 4 जुलाई को पेट्रोल डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दरअसल मंगलवार के दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। डब्लूटीआई पर क्रूड ऑयल की कीमतें 0.31 फ़ीसदी से घटकर 70.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। वहीं अगर ब्रेंट क्रूड ऑयल की बात की जाए तो, ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.19 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

ऐसे में अगर देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। नई दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपए पति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डॉलर 94.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ कोलकाता में भी पेट्रोल डीजल की कीमतें 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

Also Read: Artificial Jewellery का कलेक्शन रखना है पसंद, तो एक्सपलोर करें गाजियाबाद की ये फेमस मार्केट

इन शहरों में बदले पेट्रोल- डीजल के दाम

इसी के साथ अगर अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स के बारे में बात करें तो, उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल की कीमतें 36 पैसे बढ़ गई है। मौजूदा समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 से बढ़कर 90 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी 1 लीटर पेट्रोल 97.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। पटना में आज पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर 94.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 107.74 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

Also Read: एरियर का लाभ उठाने वाले कर्मचारी ITR भरने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो हो जाएगा हजारों का नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026

AI in Stock Market

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 10, 2026