---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के ताजा फ्यूल के रेट्स

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ‌मौजूदा समय में इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 83.19 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.81 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 13, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ‌मौजूदा समय में इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 83.19 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 86.81 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में अगर इस बढ़ोतरी के बाद भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो, 13 अगस्त को भारत में सूर के रेट्स में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

ऐसे में अगर हम अलग-अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर और 89.62 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ कोलकाता में पेट्रोल 106.03 50 लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ चेन्नई में भी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.74 रुपए और डीजल यहां पर 94.22 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल 106.31 प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 108.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे महंगा होकर 94.10 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। इसी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 108.58 रुपए और डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.84 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वही बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसों की बढ़ोतरी देखी गई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 107.48 इस रुपए और डीजल की 22 पैसे महंगा होकर 94.26 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर बैठे जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026