---Advertisement---

1 दिसंबर के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा दाम, जानें पटना से लेकर नोएडा तक क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट?

Petrol-Diesel Price: भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने आज फिर एक बार ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। खबरों की मानें तो आज देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें महानगर से लेकर सभी प्रमुख शहर शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने आज फिर एक बार ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। खबरों की मानें तो आज देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है। इसमें महानगर से लेकर सभी प्रमुख शहर शामिल हैं। ऐसे में आइये हम आपको नोएडा से लेकर पटना जैसे सभी प्रमुख शहरों के लिए जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

अंतराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो आज यहां कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। इसके तहत आज ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 82.90 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है तो वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 77.68 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

महानगरों में ईंधन के रेट

तेल कंपनियों ने सभी प्रमुख महानगरों के लिए ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत मुंबई से लेकर नई दिल्ली तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
चेन्नई102.74 रुपये 94.33 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
कोलकाता 106.03 रुपये92.76 रुपये

शहरों मे ईंधन की कीमत

भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत ज्यादातर शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर पाई गई है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। ऐसे में आइये हम आपको नोएडा से लेकर पटना तक जैसे शहरों में ईंधन के ताजा दाम बताते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.76 रुपये89.93 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
पटना107.48 रुपये94.26 रुपये

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर का कारण

भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर देखने को मिलता है। शहरों में ईंधन की कीमत में अंतर का प्रमुख कारण एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, एंट्री टैक्स व वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के लिए वैट की दर अलग होती है। इसीलिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर देखने को मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026