---Advertisement---

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें लखनऊ से लेकर पटना तक पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 3, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। ताजा जानकारी के अनुसार आज ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। आंकड़ो की मानें तो आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 79.56 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं WTI क्रूड ऑयल 74.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये क्रम लंबे समय से जारी है।

भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। इसके तहत महानगरों से लेकर सभी प्रमुख शहरों तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। ऐसे में आइए हम आपको महानगरों के साथ लखनऊ से लेकर पटना जैसे शहर तक में जारी हुए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में ईंधन के दाम

भारत के सभी प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। इसमें नई दिल्ली के साथ मुंबई व कोलकाता जैसे महानगर शामिल हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में ईंधन के ताजा रेट

तेल कंपनियों ने भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए भी ईंधन के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत लखनऊ से लेकर पटना तक पेट्रोल डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली है। बता दें कि पटना के साथ देश के कुछ शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
वाराणसी97.05 रुपये90.04 रुपये
नोएडा96.64 रुपये89.82 रुपये
मेरठ96.46 रुपये89.46 रुपये
गुरुग्राम96.77 रुपये89.65 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
चंडीगढ़96.20 रुपये84.26 रुपये
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Cylinder Price Hike

जून 1, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

PM Surya Ghar Yojana

मई 29, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

Petrol Diesel Price Hike

मई 25, 2026