---Advertisement---

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बंपर इजाफा, आगरा से लेकर जयपुर तक महंगे हुए ईंधन के दाम

Petrol Diesel Price: डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 87.51 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.65 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 11, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price Today
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारत में 9 से 10 सितंबर के बीच नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। ऐसे में अगर G-20 समिट के अगले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात की जाए तो, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखा गया है। मौजूदा समय में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 87.51 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से मिल रहा है। वही ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.65 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आपको बता दे कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से भारत में पेट्रोल डीजल के दाम तय किए जाते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़त के बाद कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।‌ ऐसे में चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से कारोबार कर रहा है। इसी के साथ मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

इन शहरों में बदले फ्यूल के दाम

साथ ही अगर अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल की बात की जाए तो, आगरा में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 96.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 89.49 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल 65 पैसे सस्ता होकर 96.52 प्रति लीटर और डीजल 63 पैसे सस्ता होकर 89.73 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 40 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल 36 पैसे महंगा होकर 93.61 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 107.54 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 94.32 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।

घर में बैठकर चेक करें पेट्रोल-डीजल

घर में बैठकर पेट्रोल-डीजल के दाम देखने के लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर फ्यूल की कीमत चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेज दें। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसी के साथ एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026