---Advertisement---

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल के दामों में हो सकता है बड़ा उलटफेर! केंद्र सरकार जल्द कर सकती है बड़ा ऐलान; जानें सबकुछ

Petrol Diesel Price: केंद्र सरकार क्रूड ऑयल के दामों पर नजर बनाए हुए है। वहीं माना जा रहा है कि जल्द इसके दामों में बदलाव हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2025 4:14 अपराह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: मालूम हो कि बड़ी मात्रा में भारत रूस से क्रूड ऑयल खरीदता है। जिससे पेट्रोल, डीजल समेत कई तरह के उत्पाद बनाए जाते है। वहीं अब बीते कई दिनों से Petrol Diesel Price को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। केंद्र सरकार क्रूड ऑयल के दामों पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा भारत सरकार खुदरा ईंधन की कीमतों को कम करने के सवाल पर सावधानी से आगे बढ़ रही है, सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी वैश्विक घटनाक्रमों, खासकर रूसी तेल आयात पर संभावित टैरिफ के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलने वाले संकेतों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से क्रूड ऑयल खरीदने वाले देशोंं पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।

Petrol Diesel Price में हो सकता है बड़ा उलटफेर

रूस से खरीदे जाने वाले क्रूड ऑयल पर भारत सरकार ने कड़ी नजर रखी हुई है। मालूम हो कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच एक बार फिर जंग खतरनाक मोड़ ले चुका है। इसके अलावा ट्रंप द्वारा रूस से सस्ते दाम पर कच्चा तेल आयात करने वाले देशों पर संभावित 500% टैरिफ लगाने की चेतावनी ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। जिसके बाद इसे लेकर चिंताए बढ़ गई है। मालूम हो कि भारत वर्तमान में जरूरतों का लगभग 35 प्रतिशत रूस से प्राप्त करता है। हालांकि इससे पहले भी रूस से कच्चे तेल खरीदने पर अमेरिका नाराजगी जाहिर कर चुका है। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक Petrol Diesel Price में बदलाव आने की उम्मीद कम है।

पेट्रोल, डीजल की कीमतों पर केंद्र सरकार की पैनी नजर

सूत्रों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है, उन्होंने कहा कि ओपेक ने प्रति दिन 1.2 मिलियन बैरल की आपूर्ति बढ़ा दी है। जबकि भारतीय तेल कंपनियाँ सोर्सिंग रणनीतियों में विविधता लाने में सक्षम हैं, अगर वैश्विक प्रतिबंध विकसित होते हैं तो रियायती तेल तक पहुँच अधिक जटिल हो सकती है। इसके अलावा Petrol Diesel Price की कीमतों पर सरकार पैनी नजर बनाकर रखी है, ताकि किसी भी विषम परिस्थितियों में भी भारत के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं हाल ही में एक बार रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खतरनाक मोड ले चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026