---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत को लेकर मची हलचल, ये हैं आज के पेट्रोल-डीजल की ताजा भाव

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमत को लेकर हमारे देश में अलग धारणा देखने को मिलती है। कई जगहों पर इसे महंगाइ का सूचक भी मान लिया जाता है। लोगों का मानना होता है कि यदि पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है तो महंगाई नियंत्रण में है और यदि इनकी कीमत में लगातार उछाल जारी है इसका मतलब महंगाई भी अपना कहर बरसा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 6, 2023 6:15 पूर्वाह्न

Petrol Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमत को लेकर हमारे देश में अलग धारणा देखने को मिलती है। कई जगहों पर इसे महंगाइ का सूचक भी मान लिया जाता है। लोगों का मानना होता है कि यदि पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत स्थिर है तो महंगाई नियंत्रण में है और यदि इनकी कीमत में लगातार उछाल जारी है इसका मतलब महंगाई भी अपना कहर बरसा रही है। मिली खबर के अनुसार अंतराष्ट्रीय बाजार में बेंट क्रूड ऑयल की कीमत 88.91 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 85.88 डॉलर प्रति बैरल है। अब पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के बढ़ते कीमतों के संबंध में कहा जाता है कि ये अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत पर निर्भर करते हैं।

बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। हालाकि भारत में पिछले 478 दिन यानी करीब 1.5 साल से ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में ये है ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत में ईंधन की कीमतों को लेकर अंतर देखने को मिलता है। इसका प्रमुख कारण है राज्यों द्वारा लिया जाने वाला वैट (VAT)। वहीं केन्द्र से लेकर लोकल स्तर पर अलग-अलग टैक्स प्रणाली से भी इस पर असर देखने को मिल जाता है और कीमतों में बदलाव हो जाता है। ऐसे में विभिन्न महानगरों में आज के ईंधन की तात्कालिक कीमत को हम आपसे साझा करते हैं।

महानगरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये

इन शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा पेट्रोल

बता दें कि पेट्रोल को लेकर खूब कयासबाजी चलती है। खबर है कि देश के कई हिस्सों में आज भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। इसमें बिहार से लेकर मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पंजाब और मणिपुर के कई हिस्से शामिल हैं। वहीं डीजल को लेकर बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में डीजल आज 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

शहरपेट्रोलडीजल
जयपुर108.48 रुपये93.72 रुपये
इंदौर108.66 रुपये93.94 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
गाजियाबाद96.50 रुपये89.68 रुपये
अहमदाबाद96.42 रुपये92.17 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये

घर बैठे जान सकते हैं ईंधन की कीमत

बता दें कि लोग अब घर बैठकर भी ईंधन के ताजा भाव की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को अपना RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहकों को अपने डीलर कोड को 9223112222 नंबर भेजना होगा जिसके बाद से इस संबंध में नए रेट्स की जानकारी हासिल की जा सकेगी। वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहकों को ईंधन के नए कीमत की जानकारी के लिए HPPRICE और अपना डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजना होगा जिसके बाद से SMS के माध्यम से उन्हें जानकारी मिल सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026