---Advertisement---

नोएडा से पटना तक जारी हुए Petrol-Diesel के दाम, महाराष्ट्र-पंजाब में बदली कीमत; चेक करें ईंधन के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price: भारतीय बाजार में प्रतिदिन की तरह आज भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी दिए हैं। इसके तहत भारत के प्रमुख शहरों में माने जाने वाले पटना, नोएडा व लखनऊ जैसे शहरों के साथ नई दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 10, 2024 6:15 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 10, 2024 11:40 पूर्वाह्न

Petrol-Diesel Price
Follow Us
---Advertisement---

Petrol-Diesel Price: भारतीय बाजार में प्रतिदिन की तरह आज भी तेल कंपनियों ने ईंधन के ताजा दाम जारी दिए हैं। इसके तहत भारत के प्रमुख शहरों में माने जाने वाले पटना, नोएडा व लखनऊ जैसे शहरों के साथ नई दिल्ली व मुंबई जैसे महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर फिर एक बार पेट्रोल-डीजल के कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। वहीं राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र व पंजाब के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किए गए हैं। ऐसे में आइए हम आपको शहरों के साथ महानगरों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज चेन्नई से लेकर नई दिल्ली तक जैसे महानगरों में ईंधन की कीमत में स्थिरता दर्ज की गई है।

महानगरपेट्रोलडीजल
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
नई दिल्ली96.72 रुपये89.62 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

तेल कंपनियों ने सभी शहरों के लिए भी पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में आइए हम आपको सभी प्रमुख शहरों में जारी हुए ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
नोएडा96.58 रुपये89.75 रुपये
गाजियाबाद96.58 रुपये89.75 रुपये
पटना107.24 रुपये94.04 रुपये
लखनऊ96.57 रुपये89.76 रुपये
रांची100.13 रुपये94.94 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये

इन राज्यों में बदली ईंधन की कीमत

तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ईंधन के ताजा रेट के अनुसार आज पंजाब व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव दर्ज किया गया है। इसके तहत पंजाब के कुछ हिस्सों में पेट्रोल 22 तो वहीं डीजल के रेट में 21 पैसे की तेजी देखी गई है। वहीं महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल संयुक्त रुप से 52 पैसे महंगा होने की खबर है।

कच्चे तेल की कीमत

अंतराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल हल्की गिरावट के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर तो वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 70.93 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से तेल कंपनियों को राहत मिल सकेगी और उनकी देनदारी कम हो सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026