---Advertisement---

कब जारी होगी PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 18वीं किस्त, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस; जानें पूरी डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए तरह- तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे किसानों को लाभ मिल सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2024 5:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए तरह- तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि किसानों को वित्तीय लाभ पहुंचाया जा सके। उसी में से एक योजना है PM Kisan Samman Nidhi Yojana। इस योजना के तहत हर साल केंद्र सरकार द्वारा 6 हजार रूपये सीधे किसानों के खाते में आते है। इसी बीच पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो इस योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है। वहीं अब किसानों को इसके 18वीं किस्त का इंतजार है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

कब जारी होगी 18वीं किस्त

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 18 जून 2024 को वाराणसी में 9.6 करोड़ से अधिक किसानों को 17वीं किस्त के रूप में 21000 करोड़ रूपये सीधे बैंक खाते में भेजी थी। बता दें कि इस किस्त को 4 -4 महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। वहीं माना जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना 18वीं किस्त अक्टूबर के महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे लेकर किसी भी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के फायदे

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2000 रूपये उनके बैंक खाते में भेजे जाते है। यानि साल में कुल 6000 हजार रूपये किसानों को मिलते है। बता दें कि किस्त की राशि अप्रैल- जुलाई, अगस्त ने नवंबर और दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। इस योजना की घोषणा तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2019 के अंतरिम बजट में की थी और बाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया था। वहीं सबसे खास बात यह है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य होता है। किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

कैसे चेक करें स्टेटस?

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना स्टेटस जानें वाले टैब पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, दर्ज करें, और डेटा प्राप्त करें विकल्प को चुने।
  • आपका स्टेटस दिखने लगेगा कि आपके अकाउंट में पैसा आया या नहीं आया है।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त अक्टूबर में जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026