PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त की तारीख तय!, अन्नदाताओं के खाते में जल्द ट्रांसफर हो सकती है 2000 रूपये की धनराशि; जानें सबकुछ

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जल्द जारी की जा सकती है। इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

PM Kisan Yojana

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

PM Kisan Yojana: देश के अन्नदाताओं को जल्द एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से 2000 हजार रूपये की धनराशि हर 4 महीनों पर किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते है। मालूम कि 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी। हालांकि 20वीं किस्त देनें में सरकार ने देरी की थी, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही योजना की 21वीं किस्त जारी हो सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

PM Kisan Yojana की 21वीं को लेकर सुगबुगाहट तेज

केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अगस्त में जारी की गई थी। वहीं अब किसानों की तरफ से लगातार सवाल उठ रहे है कि आखिर 21वीं किस्त कब जारी की जाएगी। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां मैदानी इलाकों में कूद पड़ी है। क्योंकि बिहार में 2 चरणों में चुनाव होने है और वहां एक बड़ी आबादी किसानों की रहती है। माना जा रहा है कि इन सभी चीजों को देखते हुए पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। हालांकि इसे लेकर अधिकारिक तौर पर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान हो सकता है।

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

मालूम हो कि 26 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए भुगतान जारी किया, जिसमें बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को प्राथमिकता दी गई।

Exit mobile version