---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया में छाया PM Modi का जादू, रक्षा से व्यापार तक इन बड़े समझौतों पर लग सकती है मुहर, जानें सबकुछ

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जहां उनका जबरदस्त जवला दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 10, 2026 1:50 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे पर है। इस दौरान PM Modi ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जहां उनका जादू दिख रहा है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री ने वहां पर करीब 25000 भारतीय को संबोधित किया और बताया कि कैसे भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दौरा कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

सबसे खास बात है कि दोनों देशों के बीच कई प्रमुख मुद्दों पर एमओयू साइन होने है, जो दोनों देशों को एक नई गति देंगे। बता दें कि यह सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को नई दिशा देने वाला दौरा है।

इन बड़े समझौतों पर लग सकती है मुहर

रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत – भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। दोनों देश समुद्री सुरक्षा, संयुक्त सैन्य अभ्यास और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस – पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों से भारत में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, जिससे व्यापार और निवेश को नई गति मिल सकती है।

यूरेनियम आपूर्ति समझौता – इस दौरे की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम आपूर्ति को लेकर हुई प्रगति है। इससे भारत के 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लक्ष्य को मदद मिलने की उम्मीद है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर क्या बोले प्रधानमंत्री

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे के दौरान PM Modi ने कहा कि “भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी करने जा रहा है। हम 2036 में भारत में ओलंपिक की मेज़बानी करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ब्रिस्बेन 2032 में ओलंपिक की मेज़बानी करेगा। इन ग्लोबल इवेंट्स की मेज़बानी के लिए बड़े पैमाने पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।

मुझे खुशी है कि भारत के चेन्नई में बिग बैश लीग का एक मैच खेला जाएगा। किसी भी स्पोर्ट्स लीग के लिए, भारत में इवेंट आयोजित करने से उसकी पहुँच और दर्शकों की संख्या बहुत ज़्यादा होने की गारंटी मिलती है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026