---Advertisement---

PM Modi के आह्वान के बाद शेयर मार्केट हुआ धड़ाम, रूपये में भी गिरावट, क्या भारतीय अर्थव्यवस्था को लगी नजर, जानें सबकुछ

PM Modi: पिछले 24 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से खास अपील की, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 12, 2026 11:37 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पिछले 24 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से खास अपील की, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि क्या दुनिया में कुछ बड़ा होने जा रहा है? गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम से कम इस्तेमाल, 1 साल तक देशहित में सोना नहीं खरीदने की अपील की है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहा है। हालांकि सबसे दिक्कत वाली बात यह है कि सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है।

PM Modi के आह्वान के बाद शेयर मार्केट में जोरदार गिरावट

मीडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच PM Modi ने देशवासियों से भारतीयों से ईंधन की खपत कम करने, एक साल तक सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्रा सीमित करने का आग्रह किया है। बता दें कि बीते दिन सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखी गई थी। वहीं आज यानि 12 मई को भी सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में करीब 849 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी में भी 219 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। मालूम हो कि लगातार दूसरे दिन शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

रूपये में भी गिरावट से बढ़ी टेंशन

बता दें कि भारतीय रूपये में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। अगर आज 12 मई की बात करें तो डॉलर के मुकाबले 35 पैसे टूटकर 95.63 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुकाबिक अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95.57 पर खुला और बाद में और कमजोर हो गया।

वहीं कच्चे की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है, जिससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर दबाव बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि इससे भारत पर भी असर पड़ेगा। वहीं पीएम मोदी की लगातार अपील से कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

क्या भारतीय अर्थव्यवस्था को लग गई नजर

मालूम हो कि भारत दुनिया की तेज से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। अर्थव्यवस्था के लिहाज से भारत दुनिया भर में चौथे स्थान पर था, और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाता, लेकिन मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

रूपया लगातार गिर रहा है। इसके अलावा PM Modi लगातार पेट्रोल-डीजल के उपयोग सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने के लिए कह रहे है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 12, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

CBSE Class 12th Result 2026

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

 Punjab News

मई 11, 2026

Punjab News

मई 11, 2026