---Advertisement---

Operation Sindoor की पहली वर्षगांठ पर PM Modi ने देशवासियों से की विशेष अपील, पाकिस्तान में मच गया था हड़कंप, जानें सबकुछ

Operation Sindoor: आज से ठीक एक साल पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐसा हमला किया था, जिसे देख पूरी दुनिया चौंक गई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: आज से ठीक एक साल पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐसा हमला किया था, जिसे देख पूरी दुनिया चौंक गई थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 6 निर्दोश हिंदुओं की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या की गई थी। जांच में सामने आया था कि यह आतंकवादी पाकिस्तान के थे। जिसके देखते हुए PM Modi ने एक फैसला लिया, जिसने पूरे पाकिस्तान को हिला को रख दिया था।

7 मई 2025 को तड़के भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था। माना जाता है कि इसमे बड़ी संख्या में आतंकवादियों की मौत हो गई थी। वहीं Operation Sindoor की पहल वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने देशावासियों से खास अपील की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

PM Modi ने देशावासियों से की खास अपील

PM Modi ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक साल पहले, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया और हमारे लोगों पर हमला करने वालों को करारा जवाब दिया। हर भारतीय को अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है।

ऑपरेशनसिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं और उनकी सफलता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए, आइए हम सभी सोशल मीडिया, जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर को नीचे दी गई तस्वीर से बदलें”।

Operation Sindoor के बाद पाक में मच गया था हड़कंप?

बता दें कि Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार बयानबाजी देखने को मिली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की रणनीति और सुरक्षा क्षमता की चर्चा हुई थी। कई रक्षा विशेषज्ञों का कहना था कि इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की कई योजनाओं को पूरी तरह विफल कर दिया था।

भारत की इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत कर दी गई थी। वहीं देशभर में लोगों ने सेना और सरकार के फैसले का खुलकर समर्थन किया था। इसके साथ भारत ने पाकिस्तान के कई हवाई हड्डे, को नष्ट कर दिया जब उसने भारत पर ड्रोन से हमला किया था। मालूम हो कि मोदी सरकार ने साफ तौर पर कहा था कि अभी भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026