---Advertisement---

सेना और आतंकियों की मिलीभगत! Operation Sindoor की पहली बरसी को लेकर पाकिस्तान में हलचल, PM शहबाज की करतूत से फिर पिटी भद्द

Operation Sindoor की पहली बरसी को लेकर पाकिस्तान में हलचल तेज है। दुनिया देख चुकी है कि कैसे भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। बावजूद इसके पाकिस्तान की थेथरई जारी है और पड़ोसी मुल्क में सेना और आतंकियों की मिलीभगत का भंडाफोड़ हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 6, 2026 12:49 अपराह्न

Operation Sindoor
Follow Us
---Advertisement---

Operation Sindoor: पड़ोसी मुल्क की राजधानी से लेकर तमाम प्रमुख शहरों में हलचल बढ़ गई है। इसकी प्रमुख वजह है भारतीय सेना के उस ऑपरेशन की बरसी जिसे पहलगाम हमले के बाद अंजाम दिया गया था। 7 मई, 2025 की सुबह दुनिया को पता चला कि बीती रात पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना ने कहर बरसाया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था।

आगामी कल ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी है। पीएम शहबाज शरीफ की हुकूमत ने इस ऑपरेशन को लेकर पाकिस्तान में जश्न की तैयारी की है। इसकी कमान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को सौंपी गई है। लश्कर-ए-तैयबा के एक पोस्टर पर आसिम मुनीर की तस्वीर भी देखी गई जिसने अंदरखाने सेना और आतंकवादियों की मिलीभगत का भंडाफोड़ किया। हुकूमत की इस करतूत से पाकिस्तान की भद्द पिट रही है।

Operation Sindoor की पहली बरसी को लेकर पाकिस्तान में हलचल!

आगामी कल ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी होगी। पिछले वर्ष 7 मई को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में अंदर घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था। दुनिया पाकिस्तान में मची तबाही का गवाह बनी। इसके बावजूद पाकिस्तान बेशर्मी से अपनी जीत का दावा करता है। भारतीय सेना के हाथों बुरी तरह परास्त होने के बाद भी ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर जश्न की तैयारी है।

पीएम शहबाज शरीफ के साथ सेना प्रमुख असीम मुनीर ने 10 मई को “जीत का जश्न” मनाने का ऐलान किया है। इसके लिए जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस की कमान पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाथों में है। एक पीसी के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों के साथ आसिम मुनीर की तस्वीर भी पोस्टर पर चस्पा नजर आई जो पड़ोसी मुल्क में सेना और आतंकियों के मिलीभगत का प्रमाण है।

पीएम शहबाज की करतूत से फिर पिटी पाकिस्तान की भद्द!

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की भद्द एक बार फिर पिटती नजर आ रही है। दुनिया जानती है कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में हलचल मचाई थी। पिछले वर्ष 7 मई की सुबह मुजफ्फराबाद से लेकर इस्लामाबाद, कराची, लाहौर तक हलचल थी। भारतीय सेना ने एक साथ कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। बावजूद इसके पाकिस्तान की थेथरई कम होने का नाम नहीं ले रही है।

शहबाज शरीफ की हुकूमत ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी को लेकर जश्नबाजी का ऐलान किया है। दुनिया को चकमा देकर पाकिस्तान इसे अपनी जीत मानता है। यही वजह है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को जश्नबाजी की कमान देकर पीएम शहबाज शरीफ और मुनीर घिर रहे हैं। दुनिया भर में उनके इस करतूत के कारण पाकिस्तान की भद्द फिर पिट रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026