---Advertisement---

‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी…’ PM Modi ने Donald Trump की निकाली हेकड़ी! क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दी बड़ी गलती? जानें सबकुछ

PM Modi: पीएम मोदी ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया और कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीथरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 2, 2025 3:27 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर जुर्माना के साथ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है, जिसके बाद विपक्ष यह इंतजार कर रहा था कि आखिर केंद्र सरकार इसपर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती है। वहीं आज वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने अमेरिका और Donald Trump को इशारों ही इशारों बड़ा संदेश दे दिया है। दरअसल ट्रंप ने हाल ही में भारत को एक डेड इकोनॉमी बताया था। इसी का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने अमेरिका को कड़ा संदेश दिया और कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीथरी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है, साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है”। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

PM Modi ने Donald Trump की निकाली हेकड़ी

बता दें कि हाल ही में Donald Trump नेे भारत को डेड इकोनॉमी बताया था। वहीं आज बनारस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM Modi ने कहा कि “वैश्विक अस्थिरता का माहौल है। सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। हमारी सरकार देशहित में हर संभव प्रयास कर रही है।

जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों का संकल्प लेना चाहिए। हम केवल वही चीज़ें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनना होगा”।

भारत पर टैरिफ लगाकर क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ने कर दी बड़ी गलती

एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का असर उलटा पड़ सकता है, और अमेरिका और Donald Trump को इसका असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगने से उनकी लागत बढ़ जाएगी जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी ग्राहकों के लिए कपड़ा, आभूषण और ऑटो पार्ट्स के उत्पाद अधिक महंगे हो सकते हैं।

टैरिफ की मार से अमेरिका में सप्लाई चैन प्रभावित होने के आसार हैं जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। यदि भारत टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई करता है, तो भारत को निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनियों को प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर भारत के लिहाज से देखा जाए, तो भारत पर इसका कुछ खास असर नहीं देखने को मिलेगा। वहीं PM Modi ने खुले तौर पर लोकल के लिए वोकल होना पड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prashant Kishor

अगस्त 4, 2026

Trisha Krishnan

अगस्त 4, 2026

Punjab News

अगस्त 3, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 3, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026