---Advertisement---

गुड न्यूज़! Post Office Monthly Income Scheme के तहत निवेश करने पर मिलेंगे हर महीने 9000 से अधिक रूपये; खासियत जान फटाफट करेंगे इन्वेस्ट

Post Office Monthly Income Scheme: केंद्र सरकार की तरफ से कई प्रकार की स्कीम चलाई जाती है, जिससे निवेशकों को बड़ा मुनाफा दिया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2025 3:21 अपराह्न

Post Office Monthly Income Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Post Office Monthly Income Scheme: केंद्र सरकार द्वारा महिलाएं, बच्चें, बुजुर्गों, युवाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ मिल सकें, जिसमे POMIS यानि Post Office Monthly Income Scheme शामिल है, अगर इस योजना की बात करें तो इसमे निवेश करने पर हर महीने एक तय राशि दी जाती है, अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है इस योजना से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी।

क्या है केंद्र सरकार की Post Office Monthly Income Scheme?

वैसे तो केंद्र सरकार की तरफ से कई प्रकार की स्कीम चलाई जाती है, जिससे निवेशकों को बड़ा मुनाफा दिया जाता है। वहीं अगर Post Office Monthly Income Scheme की बात करें तो इस योजना में निवेश करने पर हर महीने एक तय रकम दी जाती है, इस योजना के अंतर्गत सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रूपये जमा किए जा सकते है, तो वहीं ज्वाइंट अकाउंट के तहत 15 लाख रूपये तक जमा किए जा सकते है। इसके साथ ही संयुक्त खाते में किसी व्यक्ति के हिस्से की गणना के लिए, धारक का प्रत्येक संयुक्त खाते में बराबर हिस्सा होता है।

POMIS में निवेश करने हर महीने मिलेंग 9000 से अधिक रूपये

इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति पीओएमआईएस में अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। इसके अलावा संयुक्त खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते है। साथ ही खाता खोलने की तारीख से एक महीने पूरा होने के बाद से ही आपको ब्याज मिलता रहेगा। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की कैलकुलेशन के अनुसार अगर कोई ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रूपये जमा करता है तो उसे 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर से हर महीने 9250 रूपये मिलेंगे। वहीं अगर कोई 9 लाख रूपये जमा करता है तो हर महीने करीब 5700 रूपये मिलेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसमे निवेशकों के पैसे 100 प्रतिशत सुरक्षित रहेंगे, साथ ही हर महीने ब्याज भी मिलता रहेगा।

Post Office Monthly Income Scheme में कौन कर सकता है निवेश?

अगर इस स्कीम में निवेश की बात करें तो इसमे कोई भी वयस्क निवेश कर सकता है, अगर कोई माइनर है तो उसकी जगह उसे माता पिता इस स्कीम में निवेश कर सकते है। 10 वर्ष से अधिक आयु का नाबालिग अपने नाम पर खाता खुलवा सकते है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि एक बार पैसे जमा करने पर 5 साल के लिए निकालने की अनुमति नहीं है, लेकिन किसी इमरजेंसी के दौरान और एक साल पूरा होने के बाद निवेशक इस पैसे को निकाल सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए गए है, जिसके लिए पोस्ट ऑफिस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026