---Advertisement---

Post Office Monthly Income Scheme: खुशखबरी! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने होगी बंपर कमाई, जानें पूरी डिटेल

Post Office Monthly Income Scheme: सरकारी योजना में पैसा लगाकर आप सुरक्षा और रिटर्न की गारंटी पा सकते है। पोस्ट ऑफिस में ऐसी कई बचत योजनाएं है। इसमे सबसे लोकप्रिय योजना है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम(POMIS)। इस योजना के तहत खोले गए खाते में आप अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2024 9:59 अपराह्न

Post Office Monthly Income Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Post Office Monthly Income Scheme: सरकारी योजना में पैसा लगाकर आप सुरक्षा और रिटर्न की गारंटी पा सकते है। पोस्ट ऑफिस में ऐसी कई बचत योजनाएं है। इसमे सबसे लोकप्रिय योजना है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम(POMIS)। इस योजना के तहत खोले गए खाते में आप अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। अगर आप पति-पत्नी मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेशक को हर महीने ब्याज दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम 7.4 फीसदी का सालाना ब्याज दर मिलता है।

Post Office Monthly Income Scheme: 5 साल के लिए पैसा जमा करें

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम की अवधि 5 वर्ष है। आप एक बार में 5 साल तक पैसा जमा कर सकते हैं। इस तरह आपके खाते में लगातार 5 साल तक हर महीने ब्याज जमा होता रहेगा।

Post Office Monthly Income Scheme की विशेषताएं

●यह एक सरकारी योजना है, इसलिए निवेशक का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

●इस स्कीम की अवधि 5 साल है, लेकिन आप मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।

●पांच साल के बाद आप इस पैसे को दोबारा पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं।

●पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप 1000 के गुणक में निवेश कर सकते हैं।

●एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकता है।

●ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।

●पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

समय से पहले खाता बंद करने पर नुकसान

●आप खाता खोलने की तारीख से 1 वर्ष की समाप्ति से पहले पैसा नहीं निकाल सकते।

●यदि खाता खोलने की तारीख से 1 वर्ष के बाद और 3 वर्ष से पहले खाता बंद कर दिया जाता है, तो मूल राशि से दो प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

●यदि खाता खोलने की तारीख से 3 साल बाद और 5 साल से पहले खाता बंद कर दिया जाता है, तो मूल राशि से 1 प्रतिशत काट लिया जाएगा।

●यदि खाताधारक की परिपक्वता से पहले मृत्यु हो जाती है, तो खाता बंद किया जा सकता है और राशि नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाएगी।

Post Office Monthly Income Scheme में कैसे खोले खाता

Post Office Monthly Income Scheme के तहत आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते है। खाता खोलने के लिए आपको पहचान पत्र, घर के पते का प्रमाण और दो फोटो की आवश्यकता होती है। पैसा नकद या चेक के माध्यम स जमा किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026